जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के पोखारी में आम तोड़ने पेड़ पर चढ़ी एक छात्रा जमीन पर गिर गयी. इस दुर्घटना में उसे गंभीर चोट आई है. परिजनों ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. छात्रा पोखारी प्राथमिक स्कूल में पढ़ती है. स्कूल में सुबह 11:00 बजे छुट्टी हुई. इसके बाद वह घर लौट रही थी. (नीचे भी पढ़ें)
रास्ते में उसे आम का पेड़ दिखा और वह आम देखकर लालच में आ गयी और तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ गयी. तभी पैर फिसलने से वह नीचे गिर गयी. जमीन पर कांच के टुकड़े बिखरे हुए थे, जिससे वह घायल हो गयी है.



