चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है. चाकुलिया के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सोमवार को 46 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी. आज मंगलवार को विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग कर्मियों द्वारा दूसरे दिन भी कोरोना की जांच की गई जिसमें 23 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई. अबतक विद्यालय के 69 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव है सभी पॉजिटिव छात्राओं को विद्यालय में ही आइसोलेशन में रखा गया है.(नीचे भी पढे)

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार मुर्मू ने बताया कि विभाग के कर्मी लगातार नजर बनाएं हुए हैं ताकि विद्यालय में बढ़ते संक्रमण को रोका जाएं. मंगलवार को बीडीओ देवलाल उरांव और सीओ जयवंती देवगम ने भी विद्यालय पहुंचकर शिक्षकों से बात की. पदाधिकारियों ने विद्यालय में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के प्रति आवश्यक दिशा निर्देश दिया है.(नीचे भी पढे)
इस संबंध में विधायक समीर महंती ने कहा कि उन्होंने भी मामले को लेकर जिला के पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी कोरोना पॉजिटिव बच्चियों की बेहतर इलाज हो और वे जल्द से जल्द स्वस्थ्य हो सके. इस पर स्वास्थ्य विभाग गंभीरता पूर्वक बच्चों की बेहतर इलाज करें.



