जमशेदपुर: मानगो शंकोसाई सार्वजनिक हरि मंदिर में बुधवार से 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत होगी. संकीर्तन के लिये बंगाल और झारखंड से 12 टीम आ रही है. संकीर्तन टीम में पुरुष और महिला की टीम अलग-अलग है. हरि नाम संकीर्तन के पूर्व मंगलवार को विशाल कलश यात्रा निकाली गई जो रामनगर स्वर्णरेखा नदी घाट से कलश में जल लेकर सैकड़ों की संख्या में पुरुष महिलाएं और युवतियां हरि मंदिर पर पहुंचे.(नीचे भी पढे)

नदी घाट पर विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर के पुजारी पंडित शंभूनाथ महापात्रो ने कलश यात्रा की शुरुआत करवाई. ढोल बाजे और जय जयकारे के साथ सैकड़ों की संख्या में कलश में जल लेकर चल रहे पुरुष और महिलाएं मंदिर तक पहुंचे. बुधवार से अखंड हरिकीर्तन सुबह से आरंभ हो जाएगा. हरि मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भरत सांडिल ने कार्यक्रम की जानकारी दी.



