जमशेदपुर: मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी ने नगर प्रबंधक, सीएमएम, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता व कर्मचारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. इसमें डीसी के दिशा निर्देश का अक्षरस पालन करने का निर्देश दिया गया. इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी नगर प्रबंधकों एवं सहायक तथा कनीय अभियंताओं को अपने अपने कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए. साथ ही ट्रेड लाइसेंस के लिए प्रतिदिन कैंप लगाने का निर्देश दिया. दुकानों की जांच कर ट्रेड लाइसेंस नहीं बनाने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया. (नीचे भी पढे)
बैठक में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र का कार्य देखने वाले कोषांग के कर्मियों को प्रमाण पत्र बनने संबंधी कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया एवं इससे संबंधित आवेदन को लंबित नहीं रखने का निर्देश दिया गया.सफाई कर्मियों को प्रतिदिन बायोमैट्रिक उपस्थिति बनाने के लिए नगर प्रबंधक एवं सफाई सुपरवाइजर को निर्देश दिया.नक्शा विचलन मामले में नगर निगम क्षेत्र में दौरा कर वार्ड वाइज सूची बनाते हुए संबंधित लोगों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.सड़क पर अतिक्रमण कर रखे गए बिल्डिंग मैटेरियल, ईट, बालू आदि को जब्त करते हुए जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया गया.राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया.अवैध होर्डिंग को हटाने का निर्देश दिया गया.











