चांडिल : चांडिल व खलारी स्टेशनों पर ट्रेन ठहराव की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई. सांसद संजय सेठ के प्रयासों से रेलवे बोर्ड ने इन स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति प्रदान की है. इस ठहराव के लिए सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का क्षेत्र की जनता की तरफ से आभार जताया है. इस बाबत रेलवे बोर्ड की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है. (नीचे भी पढ़ें)
संयुक्त निदेशक विवेक कुमार सिन्हा के द्वारा जारी किए गए, जिसमें इस अधिसूचना में खलारी व चांडिल रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन ठहराव से संबंधित जानकारी दी गई है. चांडिल रेलवे स्टेशन पर तीन ट्रेनों के ठहराव और खलारी रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित हुआ किया गया. बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार चांडिल रेलवे स्टेशन पर टाटानगर- छपरा एक्सप्रेस और पुरी- नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का ठहराव 27 अप्रैल से होगा. वहीं इस स्टेशन पर एक नई ट्रेन टाटानगर-गोड्डा एक्सप्रेस का ठहराव भी दिया गया है. 1 मई से इन ट्रेनों का ठहराव चांडिल में होगा. इसके अतिरिक्त खलारी रेलवे स्टेशन पर रांची- वाराणसी एक्सप्रेस का ठहराव 28 अप्रैल से सुनिश्चित किया गया है.(नीचे भी पढ़ें)
ट्रेनों के ठहराव की अधिसूचना के बाद सांसद संजय सेठ ने कहा कि लंबे समय से इस क्षेत्र की जनता इन ट्रेनों के ठहराव की प्रतीक्षा कर रही थी. इस दिशा में उनका भी अपने स्तर से लगातार प्रयास जारी था. केंद्रीय रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड के अधिकारियों सहित विभिन्न स्तर पर उन्होंने इसके लिए अथक प्रयास किए, जिसका सुखद परिणाम आज सामने आया है.(नीचे भी पढ़ें)
बहुत जल्द ही रांची लोकसभा क्षेत्र को और भी कई सौगातें मिलने वाली हैं. ट्रेनों के ठहराव की अधिसूचना जारी होने से क्षेत्र की जनता में अपार हर्ष है. लंबे समय से लोग ट्रेन ठहराव की प्रतीक्षा कर रहे थे. अब यहां की आबादी का आवागमन सुगम हो सकेगा. सांसद के प्रयास के बाद यह सफलता मिली है. ऐसी जानकारी मिली है कि इन ट्रेनों को सांसद संजय सेठ हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.











