जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर में हुई हिंसा के बाद सर्वजन हिंदू सभा की बैठक जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में हुई. सभी राजनीतिक दलों की यह बैठक हुई. इस महाबैठक में सैकड़ो की संख्या में जमशेदपुर की कार्यकर्ता एवं जनता ने उपस्थित होकर एक स्वर से मांग की कि जिला प्रशासन द्वारा गिरफ्तार किए हिंदुओं को अविलंब रिहा किया जाये. कदमा में हुई घटना की सीबीआई या न्यायिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में जांच हो एवं कदमा की घटना को अंजाम देने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए. इस अवसर पर उपस्थित कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि वर्तमान समय में जिस तरह स्थानीय पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई कर निर्दोष हिंदू नेताओं को फंसाने का काम किया है, बहुत ही निंदनीय है. आगे कहा कि जब तक हिंदू साथी बाइज्जत छूट नहीं जाते हैं तब तक सर्वजन हिंदू समिति के बैनर तले चरणबद्ध ढंग से आंदोलन चलता रहेगा. इस अवसर पर उन्होंने आगामी चरणबद्ध आंदोलन के तहत 29 अप्रैल को इसी मंच के बैनर तले मशाल जुलूस का आह्वान किया, जो जेएनएसी नोटिफाइड एरिया से निकलकर शहीद चौक होते हुए साकची गोलचक्कर होकर बंगाल क्लब गोलचक्कर होते हुए भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के स्मारक स्थल पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए समाप्त होगी. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)

इसके बाद 30 अप्रैल को फिर से मीटिंग होगी. इसके बाद जमशेदपुर बंद को लेकर रणनीति तय की जायेगी. इस अवसर पर मंचासीन जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व भाजपा अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद शर्मा, सुबोध श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया. इस कार्यक्रम का संचालन अमिताभ सेनापति ने किया. धन्यवाद ज्ञापन रवि प्रकाश सिंह ने किया. इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, राजकुमार श्रीवास्तव, निर्भय सिंह , हलधर नारायण साह, विजय तिवारी, भाजमो के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, अमित शर्मा, डॉ राजीव कुमार, मुरलीधर केडिया, मंजू सिंह, कविता परमार, अनिल सिंह, कमल किशोर, हरेंद्र पांडेय, इंटक नेता संजीव श्रीवास्तव, राजहंस तिवारी, रीता मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अधिकारी, सतीश श्रीवास्तव, रंजन सिंह, भूषण दीक्षित, रामनारायण शर्मा, राजेश सिंह बम, पवन सिंह, कमलेश सिंह, जुगनू वर्मा, मनोज सिंह, राजपति देवी, अमित मिश्रा, अमन ठाकुर सहित सैकड़ों की संख्या में हिंदूवादी नेता उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)
रघुवर गुट के लोगों ने किया बैठक का बहिष्कार
जमशेदपुर के बिष्टुपुर तुलसी भवन में आयोजित सर्वजन हिंदू सभा की बैठक हुई. इसमें जमशेदपुर के कदमा प्रकरण में गिरफ्तार भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, अभय सिंह सहित विश्व हिंदू परिषद के नेता का बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं निर्दोष हिंदू जंतुओं के विषय में आंदोलन करने की बात तय होनी थी और इस सभा में सर्वजन हिंदू सभा ने संयोजक मंडली में दिनेशानंद गोस्वामी के समेत 10 लोगों के नाम तय किए थे, परंतु भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने अपने से खुद नाम भाजपा को जोड़कर उसको बढ़ाकर 15 कर दिया परंतु कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब सर्वजन हिंदू समिति के बैनर तले आंदोलन हो रहा है तो भाजपा नेताओं को मंच पर चढ़ा कर महिमामंडित करने की कोई वजह नहीं होनी चाहिए और सर्वजन हिंदू समिति द्वारा 10 लोग ही ऊपर बैठे, बाकी नेता के नीचे बैठे और उनके द्वारा भाषण दिलवाई जाए और फिर उनको नीचे स्थान कराया जाए. अपने लोगों को उचित महिमामंडित होता नहीं देख भाजपा महानगर के अध्यक्ष गुंजन यादव अपने साथ आए हुए रघुवर गुट के लोगों को लेकर बैठक से बाहर निकल गए.











