जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार के निर्देशानुसार उड़नदस्ता दल के द्वारा विभिन्न बाजार में औचक निरीक्षण कर कुल 80 दुकान का ट्रेड लाइसेंस जांच किया गया. बिना लाइसेंस के कुल 10 दुकानों पर 11000 रुपये जुर्माना आरोपित किया गया. वही अतिक्रमण किए गए गिट्टी बालू सड़क पर रखने वाले कुल 10 दुकानदारों एवं लोगों से 6000 रुपये जुर्माना वसूल किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इसके साथ ही तीन दुकानदारों से प्रतिबंधित प्लास्टिक क्रय विक्रय के लिए 3200 रुपये जुर्माना वसूल किया गया. कुल 23 दुकानदार एवं लोगों का 20200 रुपये उड़नदस्ता दल के द्वारा जुर्माना वसूल किया गया. नगर प्रबंधक रवि रवि भारती के नेतृत्व में प्रभारी कर दरोगा मनोज कुमार लाल दास एवं क्षेत्रीय कर कर्मी प्रकाश भगत, दिलीप बारीक, कृष्णा राम, विनोद तिवारी, गणेश राम एवं होमगार्ड के जवान शामिल रहे. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)

इसके साथ ही साकची बाराद्वारी स्थित कुम्हारपाड़ा में जमीन अतिक्रमण की शिकायत पर कनिया अभियंता प्रणव कुमार ठाकुर उड़नदस्ता दल के साथ अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी देते हुए निर्माणाधीन दिवार तोड़ दिया गया.











