जमशेदपुर: जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने शनिवार को साकची मे अतिक्रमण हटाया. अभियान चला कर अतिक्रमण हटाया गया. जेएनएसी का उड़नदस्ता स्ट्रेट माइल रोड पर पहुंचा. इसके बाद वहां हड़कंप मच गया. दुकानदार सामान लेकर भागने लगे. जिन दुकानदारों ने सड़क किनारे दुकानें लगा रखी थीं, उनका सामान जेएनएसी के कर्मचारियों ने जब्त किया. 5 ट्रैक्टर सामान जब्त कर कार्यालय ले जाया गया है. अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुलिसकर्मी भी थे.(नीचे भी पढ़े)
जिन दुकानदारों ने सड़क किनारे दुकानें लगा रखी थीं. उनसे जुर्माना भी लिया गया है. जेएनएसी के नगर प्रबंधक ने बताया कि स्ट्रेट माइल रोड साकची को बारीडीह से जोड़ती है. इस रोड को नो वेंडिंग जोन घोषित किया गया है. इसलिए, यहां कोई भी ठेला या सड़क किनारे दुकान नहीं लगाने दी जाएगी. उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को दूसरी जगह बताई गई है. लेकिन लोग वहां नहीं जाते और यहीं आ जाते हैं. जेएनएसी के कर्मचारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार चलता रहेगा.



