
जमशेदपुर : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की कथित कारगुजारियों की परतें एक पर एक राज्य के पूर्व मंत्री और विधायक सरयू राय खोल रहे है. सरयू राय ने शनिवार की शाम को एक और ट्विट कर तीन तस्वीरें जारी की है. इन तीनों तस्वीरों में दिख रहे शख्स और उनके टूर पर सवाल उठाया है. सरयू राय ने कहा है ”गोपीचंद जासूस ने कुछ तस्वीरें भेजा है, पहचानिये इन तस्वीरों को! पूछिये, बन्ना गुप्ता से इनके बारे में. कब की हैं?कहाँ की हैं?कौन हैं उनके साथ?क्या गुफ़्तगू हो रही है ? कौन सी खिचड़ी पक रही है?क्या यह शिष्टाचार भेंट है?किस राज्य की राजधानी के शानदार होटल का है यह दृश्य ? वैसे इन तस्वीरों में दिख रहा शख्स गैंगस्टर अखिलेश सिंह का साथी और गुरु कहे जाने वाले विक्रम शर्मा की है. (नीचे भी पढ़ें)

विक्रम शर्मा खुद मूलत: उत्तराखंड के रहने वाले है. बताया जाता है कि पिछले दिनों उत्तराखंड चुनाव के दौरान की यह तस्वीरें है. बताया जाता है कि उत्तराखंड चुनाव के दौरान विक्रम शर्मा वहां मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ देखे गये थे. वहीं के चुनाव के दौरान उनकी मुलाकात हुई थी और वे उनके साथ उत्तराखंड दौरे पर साथ ही थे. हालांकि, खुद मंत्री ने अब तक इस पर कुछ नहीं कहा है. विक्रम शर्मा गैंगस्टर अखिलेश सिंह का साथी रहा है और उसका गुरु भी उसको कहा जाता है. उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी समेत अन्य तमाम मामले दर्ज है.



