गालूडीह: अवैध लॉटरी बिक्री मामले में गालूडीह थाना प्रभारी सुखसागर सिंह चौधरी के लगातार छापेमारी करने से एक और सफलता मिली. गुप्त सूचना के आधार पर गालूडीह थाना प्रभारी सुखसागर सिंह चौधरी ने शुक्रवार रात जोड़िसा निवासी फरार लॉटरी विक्रेता अजय महतो को उसके घर से गिरफ्तार किया. अजय महतो पिछले 17 जनवरी को अवैध लॉटरी बिक्री के खिलाफ छापामारी के बाद फरार चल रहा था. अजय के खिलाफ गालूडीह थाना कांड संख्या 03/2023 धारा 290/420 भादवि, 7(3) लॉटरी विनियम 1998 के प्राथमिकी दर्ज किया गया था.(नीचे भी पढे)
गिरफ्तारी के बाद शनिवार को अजय महतो को पुलिस द्वारा न्यायिक हिरासत के बाद घाटशिला जेल भेज दिया गया. विदित हो गालूडीह में अवैध लॉटरी बिक्री करने के खिलाफ 17 जनवरी को ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया था. उस दौरान स्थल से गौतम मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. गौतम मंडल समेत दो अन्य दो जमानत पर रिहा किया गया है. ग्रामीण एसपी के निर्देश पर गालूडीह थाना में अवैध लॉटरी बिक्री करने के लिए 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. अभी भी 16 नामदज अभियुक्त फरार चल रहा है.



