जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर के रहनेवाले फिरोज मंडल (29) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना गुरुवार की है. फिरोज मंडल टाटा स्टील के डब्लूआरएम डीपाटमेंट में कार्यरत था. जहां शुक्रवार को पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के एमजीएम भेज दिया. मृतक के पिता ने बताया ने पुलिस को बताया कि उसका उसकी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है. वहीं उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके में रह रही है. पत्नी का कहना है वह कि जब तक उसके फिरोज के माता-पिता उनके साथ रहेंगे तब तक वह मायके में ही रहेगी. पत्नी के मायके जाने के बाद फिरोज पारिवारिक तनाव में रहता था. इसके बाद गुरुवार शाम उसने मौत को गले लगा लिया. वहीं पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.



