जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत आहार होटल के पीछे टाइगर मोबाइल के जवान ने एक युवक को 11 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथों पकड़ा है. टाइगर ने जवान सलमान ने बताया कि वह ड्यूटी पर था तभी उसे सूचना मिली उक्त युवक ब्राउन शुगर बेच रहा है. उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 11 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया. वहीं जवान ने उसे साकची थाना के हवाले कर दिया. जहां पुलिस द्वारा उसकी जांच की जा रही है. मिली जानकारी अनुसार युवक गोलमुरी का रहने वाला है.



