
अनिल कुमार, बोकारो : बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरमो थाना के समीप हाईवा संख्या जेएच10सीएच5546 ने युवक को धक्का मारा दिया, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवा फुसरो की ओर से जैनामोड की ओर जा रही थी. इसी क्रम में युवक को धक्का मारा जिससे युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने रोड को जाम कर दिया था. घटना की जानकारी मिलते ही बेरमो थाना के सुभाष कुमार पूरे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचा दिया और सड़क को खाली करा दिया गया. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस उसके घर वालो की तलाश कर रही है.




