
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधिकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से टाटा स्टील से रिटायर हो रहे 19 कर्मचारियों को विदाई दी गई. इस मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम ने पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता की. इस मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह और सचिव सरोज सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन भी सरोज कुमार सिंह ने दिया. सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और बेहतर स्वास्थ्य के लिए लगातार सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने की अपील की और यह सलाह दी कि वे लोग टाटा वर्कर्स यूनियन को आने वाले दिनों में भी इसी तरह मजबूत करने का सलाह देते रहें. इस मौके पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों तो फूल का बुके और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया. आपको बता दें कि टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से हर महीने रिटायर होने वाले कर्मचारियों को विदाई दी जाती है.




