जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित रोड नंबर 4 की रहने वाली 6 साल की एक बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले एक लड़के ने यौन शोषण किया है. आरोपी युवक के 34 साल का अमित कुमार शर्मा है जो बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 4 का ही रहने वाला है. बताया जाता है कि बच्ची अपने घर में अकेले खेल रही थी. इसी बीच वह युवक घर के अंदर घुसा और बच्ची को बहला-फुसलाकर एक कमरे में ले गया और उसके साथ अनैतिक कार्य किया. (नीचे भी पढ़ें)
घटना को अंजाम देने के बाद युवक वहां से भाग निकला. बच्ची दर्द से कराह रही थी. जब परिवार के लोग घर लौटे तो बच्ची ने पूरी कहानी बताई. इसके बाद लोगों ने युवक की तलाश शुरू की. युवक घर से फरार था. बाद में उसको बस्तीवालो ने पकड़ लिया. इसके बाद बागबेड़ा थाना को हैंडओवर कर दिया गया. बागबेड़ा के लोगों में काफी गुस्सा है और वे लोग चाहते हैं कि युवक को खुद से सरेराह सजा दे दे. पुलिस हालांकि इस मामले में तत्काल कार्रवाई कर उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है.





