जमशेदपुर: विगत दिनों जमशेदपुर के क़दमा शास्त्रीनगर इलाके मे हुए हिंसा मामले मे भाजपा व विहिप के नेताओं को गिरफ्तार किये जाने के विरुद्ध भाजपा द्वारा सोमवार को जिला मुख्यालय के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया, जहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी मौजूद रहे. सैकड़ों की संख्या में इस दौरान भाजपा के पुरुष व महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे. जिले के सांसद विद्युत वरण महतो भी धरने में शामिल हुए, तमाम भाजपाइयों ने एक स्वर मे पुलिसिया कार्रवाई का विरोध किया. (नीचे भी पढ़े)
इस दौरान भाजपाइयों ने हेमंत सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार के दबाव मे जिला प्रशासन ने निर्दोष लोगों को जेल भेजा हैं, जबकि दोषी बाहर घूम रहे हैं. राष्ट्रवादी नेताओं को राज्य सरकार के दवाब मे जेल भेजा गया हैं. आज इस धरने के माध्यम से एक विशाल आंदोलन की शुरुआत की गई हैं, 11 मई को घाटशिला और 12 मई को सरायकेला में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में विशाल धरना दिया जायेगा.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अब केवल जमशेदपुर का नहीं हैं बल्कि अन्याय के खिलाफ अब यह आंदोलन राज्य भर में लड़ा जायेगा और आंदोलन तब तक जारी रहेगा ज़ब तक निर्दोषों को रिहा नहीं किया जाता.




