जमशेदपुर : जमशेदपुर के विधायक सरयू रॉय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा (भाजमो) पूर्वी बिरसानगर मंडल के अध्यक्ष शंकर कर्मकार ने जमशेदपुर जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के निर्देशनुसार मंडल एवं मंडल अंतर्गत विभिन्न मोर्चा का पुनर्गठन किया है. भाजमो महिला जिला अध्यक्ष मंजू सिंह की अनुसंशा पर बिरसानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष के रूप मे नई मंडल अध्यक्ष – रेखा महाननंदी को मनोनित किया है. साथ ही मंडल प्रभारी सह जिला मंत्री विकाश गुप्ता की उपस्थिति मे भाजमो बिरसानगर मंडल पूर्वी की महिला नेत्री सरस्वती खामरी को मंडल उपाध्यक्ष एवं खुसबू देवी को मंडल सचिव मनोनीत किया है. एससी मोर्चा के लिए संजय रविदास को बिरसानगर (पूर्वी) एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया है. भाजमो महिला मोर्चा (बिरसानगर पूर्वी) का नए सिरे से विस्तार किया गया है. कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिला मंत्री विकाश गुप्ता, जिला अध्यक्ष मंजू सिंह, जिला अध्यक्ष प्रकाश कोया, मंडल अध्यक्ष – सूरज हेमब्रोम,जीतेन्द्र कुमार, महुवा चक्रबोती, नारायण टुडू उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)
नयी कमिटी एक नजर में : महिला उपाध्यक्ष – सुमन एक्का, रेशमा सोय, शीतल, महामंत्री – मोनी नाग, जानकी गोप, मंत्री – सुनीता कर्मकार, तुलसी देवी, रिया, रति कुमारी, जाया मुखी, रीता देवी किया गया वही एस सी मोर्चा के महामंत्री – कमल रविदास, उपाध्यक्ष – गौर रविदास, रंजीत रविदास, मंत्री – दुर्गा चरण रविदास, सुनीता देवी, रेनू देवी, सरस्वती देवी, शिवचरण को बनाया गया.



