जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के विशाल मेगा मार्ट स्थित मधुसूदन श्रीकृष्णापुरी फ्लैट के रहने वाली शिक्षिका से साइबर अपराधियों ने रेहान बुक पब्लिकेशन के नाम पर चार हजार रूपए की ठगी कर ली. घटना गत 29 सितंबर 2022 की हैं. इस संबंध में जमशेदपुर के बिष्टुपुर साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई हैं. आकांक्षा त्रिपाठी का कहना था कि उनके पास पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए पार्ट टाइम और फुल टाइम जॉब के लिए गुगल के माध्यम से रेहान बुक पब्लिकेशन के वेबसाइट पर जाकर अपना मोबाइल नंबर सबमिट कर दिया. तब आयुष नामक एक लड़की ने उनकी मोबाइल पर मोबाइल नंबर 7339729454 से वाट्सएप के माध्यम से कॉल किया और बोला कि वह रेहान बुक पब्लिकेशन का स्टाफ हैं. (नीचे भी पढ़ें)
बोला बुक रिर्टन प्रोजेक्ट के तहत घर बैठे व्यक्तियों को पार्ट टाइम, फुल टाइम जॉब देते हैं, जिसमें एक किताब के आगे 150 और पीछे का 150 पेज का अक्षरों को बड़ा अक्षरों में लिखना होता हैं. इसके लिए पहले तीन हजार रूपए सिक्युरिटी जमा करना होता हैं. इसके लिए लड़की ने पे फोन का क्यूआर कोड भेजा. कोड स्कैन करने पर राहुल बागदी नाम आया. उन्होंने आपनी कोटक महिन्द्रा बैंक खाते के माध्यम से दो बार में तीन हजार रूपए भुगतान कर दिए. बोला प्रोजेक्ट पुरा होने पर आपको 47000 रूपए दिया जायेगा. बाद में कोई जबाव नहीं दिया. पुन : 28 नवंबर को फोन कर एक नया प्रोजेक्ट के लिए बोला गया लड़की के बातों पर विश्वास कर 5 नवंबर 2022 को भी एक हजार रूपए का भुगतान किया था. बाद में उन्हे पता चला कि वह साइबर बदमाशों हाथ शिकार हो गई. तब जाकर मामला थाने तक गयीं.





