रांची : झारखंड सरकार ने 8 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला कर दिया है. गढ़वा के बरडीहा प्रखंड के बीडीओ दीपमाला की सेवा ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड रांची से वापस लेते हुए इन्हें अगले आदेश तक क्षेत्रीय उप निदेशक, संथाल परगना क्षेत्र, झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (जियाडा) के पद पर पदस्थापित किया गया. कार्यपालक दंडाधिकारी, लोहरदगा के पद पर पदस्थापित अमित बेरारा को सचिव राज्य निर्वाचन आयोग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. इसी तरह आपदा प्रबंधन विभाग सरिता दास को संयुक्त सचिव कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग बनाया गया है. अवध नारायण प्रसाद को संयुक्त सचिव ग्रामीण विकास विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है.(नीचे भी पढ़े)
इसी तरह रोबिन टोप्पो को ग्रीन तारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग रांची का संयुक्त सचिव बनाया गया है. रोबिन टोप्पो उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित थे. इसी तरह राज्य निर्वाचन आयोग में सचिव के पद पर पदस्थापित राधेश्याम प्रसाद को गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है. झारखंड लोक सेवा आयोग के उपसचिव मनीषा जोसेफ तिग्गा को गृह कारा एवं प्रबंधन विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है. पंचायत राज निदेशालय में पंचायती राज विभाग के उपनिदेशक संदीप दुबे को गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में उप सचिव बनाया गया है.



