जमशेदपुर : जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमना डैम में एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टरों के डूबने की सूचना सामने आई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, समीर और सक्षम नाम के दोनों जूनियर डॉक्टर शुक्रवार तड़के करीब ढाई बजे एमजीएम मेडिकल कॉलेज से निकले थे. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
बताया जा रहा है कि उनके साथ कुल तीन लोग गए थे. इनमें से एक डॉक्टर की इमरजेंसी ड्यूटी लगी हुई थी, लेकिन उन्हें भी साथ ले जाया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इसी दौरान दोनों डॉक्टर डिमना डैम की ओर चल गए. बताया जाता है कि दो लोग पानी में डूब गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. (नीचे भी पढ़ें)
मामले की जांच के लिए बोड़ाम थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है. गोताखोर की मदद से उनकी तलाश की जा रही हैं. (नीचे भी पढ़ें)

फिलहाल घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. पुलिस और प्रशासन की टीम मामले की जांच में जुटी है. जैसे-जैसे अधिकृत जानकारी सामने आएगी, खबर को अपडेट किया जाएगा.




