जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमना लेक में शुक्रवार सुबह एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टरों की डूबने चार घंटे बाद शव बरामद कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार दोनों जूनियर डॉक्टरों की गुरुवार रात करीब 11 बजे ड्यूटी समाप्त हुई थी. इसके बाद वे अपने एक अन्य साथी यश के साथ डिमना लेक पहुंचे. (नीचे भी पढ़ें)

बताया जा रहा है कि एक युवक का मोबाइल पानी में गिर गया था. मोबाइल निकालने के लिए वह पानी में उतरा लेकिन कुछ ही देर में उसका संतुलन बिगड़ने लगा. अपने दोस्त को मुश्किल में देख दूसरा साथी उसे बचाने के लिए पानी में उतर गया लेकिन वह भी अपना संतुलन खो बैठा. देखते ही देखते दोनों गहरे पानी में समा गए और लापता हो गए. वहीं उनके साथ मौजूद तीसरा साथी यश इस हादसे में सुरक्षित बच गया. (नीचे भी पढ़ें)

दोनों मृतकों की पहचान 26 वर्षीय डॉ समीर लाल काशीडीह के और 22 वर्षीय डॉ सक्षम सिंह डाल्टनगंज के बिनेका गांव निवासी के रूप में हुई है. डूबने की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय गोताखोरों को लेक में उतारा. 3 घंटे के प्रयास के बाद भी उन दोनों डॉक्टरों का शव नहीं निकल पाया. इसके बाद टाटा स्टील के गोताखोर मजहरुल बारी के सहयोग से शव को निकाला गया. (नीचे भी पढ़ें)
बता दे समीर के पिता रेलवे में कार्यरत हैं जबकि सक्षम के पिता सतेंद्र सिंह राजस्थान में नौकरी करते हैं. घटना की जानकारी मिलते ही दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की भीड़ भी घटनास्थल पर जुट गई.




