जमशेदपुर: मंत्री हफीजुल हसन के द्वारा गठित एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जमशेदपुर एसएसपी से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा. जिसमें शास्त्रीनगर मसजिद से गिरफ्तार किए गए नमाजियों को अविलंब रिहाई करने की मांग और मसजिद में तोड़ फोड़ करने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध करवाई की मांग की. इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए फ्रंट के प्रवक्त सरफराज हुसैन, झामुमो नेता शेख बदरुद्दीन व बाबर खान ने कहा के न्याय और जुल्म वा शोषित पीड़ित के प्रति झामुमो लगातार हमेशा अपनी गंभीरता दिखाई है.(नीचे भी पढ़े)
इसी कारण को लेकर विगत दिनों शास्त्रीनगर में घटी घटना के उपरांत निर्दोष नमाजियों को लगभग एक माह से जेल में रखा गया है जिन की रिहाई को लेकर मांग पत्र दिया गया. जिला प्रशासन से उनकी रिहाई के लिए आग्रह किया गया.प्रतिनिधिमंडल में शेख बदरुद्दीन, बाबर खान, सरफराज हुसैन ,बिनोद डे, प्रीतम हेमब्रेम,दवालू, राकेश राव, ओमनाथ झा,,सतपाल सिंह अन्य कई लोग उपस्थित थे.



