
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एसएसपी कार्यालय जाने वाले मेन रोड पर अपराधियों ने गोलियां चला दी और भाग निकले. यह घटना मानगो फूल की ओर से साकची की तरफ जाने वाले मेन रोड पर घटी है. यह वही इलाका है जहां पर पहले पुराना कोर्ट हुआ करता था. घटना की सूचना मिलते ही साक्षी पुलिस वहां पहुंची लेकिन वहां से सारे अपराधी भाग निकले थे. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस और एक के खोखा बरामद किया है. वहां कुछ चप्पल भी मिले हैं जिससे यह मालूम चलता है कि किसी को दौड़ाकर गोली मारी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है.



