जमशेदपुर: जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत गदरा तेतुल बगान ब्वॉयज क्लब मैदान में सनातन समाज की ओर से आयोजित चरित्र निर्माण कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बड़ी बहन सह झामुमो ओडिशा प्रदेश कमेटी अध्यक्ष अंजनी सोरेन एवं विशिष्ट अतिथि उड़ीसा प्रदेश महासचिव दुबराज नाग ने संयुक्त रुप से किया. यह कार्यक्रम पांच दिवसीय है. जिसमें चरित्र निर्माण के अलावा योगासन, कराटे, तलवारबाजी आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा.(नीचे भी पढ़े)

इस प्रशिक्षण शिविर में लगभग 250 बच्चे प्रशिक्षण ले रहे है. इससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को काफी लाभ मिलेगा. इस अवसर पर पवन कुमार, बब्बन राय,सुनीता नाग, जुही बेसरा, सोमवारी पात्रो, बिजया मछुआ, बिरजू पात्रो, विश्वजीत भगत, नवीन सिंह, राजकुमार पासवान, शिवनारायण रजक, गणेश भूमिज, विजय कुमार समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.(नीचे भी पढ़े)
इधर मुख्यमंत्री की बड़ी बहन श्रीमती अंजनी सोरेन ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष विगत दिनों प्रशासन द्वारा गधरा में जिनका घर तोड़ा गया था उन प्रभावितों लोगो से मिली तथा यहां हुई एक तरफा कार्रवाई की जानकारी मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की बात कही, उनके साथ मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य श्री पवन कुमार जी समाजसेवी राजकुमार पासवान, बिजय मछुवा आदि लोग मौजूद थे. बस्ती वासियों को श्रीमती सोरेन द्वारा आश्वस्त किया गया कि इस तरह का कार्रवाई दोबारा नहीं होगी.















