
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह में 15 जुलाई 2022 को मोहम्मद फरीद अहमद उर्फ इकबाल पर हुई फायरिंग मामले में आरोपी निशा कुरैशी की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जमशेदपुर कोर्ट के एडीजे -चार राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत ने मंजूरी दे दी. घटना 15 जुलाई 2022 की हैं. घटना की सुबह मोहम्मद फहीम अहमद अपनी बड़ी बहन सुरैया जुवीन की बेटी की सगाई में परिवार के सभी लोग जाने के लिए घर से निकले थे, साथ में उनकी भाई स्माइल अजहर भी निकले थे. तभी धातकीडीह का रहने वाला सलमान आया और उसे पास बुलाकर कहा कि आप ने मेरा लॉटरी का धंधा बंद करवा दिए हैं. इस बात को लेकर फहीम ने बोला कि तुम्हरे जितने भी गलत धंधा हैं उसे बंद करवा देंगे. इतना कहते ही सलमान ने अपने कमर से पिस्तौल निकाल और उसके छाती में सटाकर फायर कर दिया। संयोग से गोली अटक गई किसी प्रकार वह घर की ओर भागा तभी उन पर पीछे से तीन -चार राउंड फायरिंग किया गया था. इस घटना को लेकर सलमान के साथ भाई इस्माइल का मारपीट भी हुआ था. तब से उस पर सभी मिलकर रैकी कर रहा था. इस मामले में मोहम्मद फरीद अहमद के बयान पर 15 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें सलमान की बेटी निशा, मोहम्मद आलम, फहीम कुरैशी, वसीम कुरैशी, राजा कुरैशी, सज्जु कुरैशी, तनवीर, राजू, मिराज, मुन्ना टँबलेट,गामा उर्फ सरफराज कुरैशी आदि को आरोपी बनाया गया था.














