
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो डिमना रोड की रहने वाली एक नाबालिग बेटी ने अपने पिता पर ही दुष्कर्म करने का आरोप लगायी है. इस मामले में पीड़िता के बयान पर महिला थाना में केस दर्ज किया गया है. महिला थाना की पुलिस ने पीड़िता के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस मामले में पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच भी एमजीएम मेडिकल कॉलेज में करायी है. घटना सितंबर 2022 से अब तक की है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक वर्ष पूर्व उसकी मां का देहांत हो गया था. उसके बाद से वह पिता के साथ ही रहती है. मां की मौत के बाद उसके पिता का उस पर गलत नजर रहने लगा था. वह उसके साथ पिछले छः माह से दुष्कर्म कर रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बारे में पीड़िता ने उसके आस पास के कुछ लोग और अपने दोस्तों को इसकी जानकारी दी थी. लेकिन पारिवारिक बात होने के कारण इस मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं किया.पिछले दिनों पीड़िता अपने पिता के करतूत को लेकर अपने नाना-नानी को फोन कर जानकारी दी. जानकारी मिलने के बाद नाना और परिवार के लोग दिल्ली से जमशेदपुर पहुंचे. उसके बाद पीड़िता को लेकर अपने साथ चले गये. उसके बाद पीड़िता को एमजीएम थाना लेकर गये. जहां पीड़िता ने पूरी घटना पुलिस को बतायी. इसके बाद एमजीएम थाना में पीड़िता और उसके परिवार को महिला थाना भेजा, जहां पीड़िता के बयान पर पिता के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया गया है.















