जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना पुलिस ने बुधवार को उलियान स्थित साईं सुधा अपार्टमेंट में एक आरोपी के घर इश्तिहार चिपकाया है. बुधन रुइदास नामक इस आरोपी के खिलाफ सिदगोड़ा थाने में धोखाधड़ी और अमानत में खयानत करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज है. वर्ष 2021 में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही बुधन रुइदास फरार चल रहा है. अब कोर्ट के आदेश पर बुधवार को उसके घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है. कोर्ट ने बुधन को 15 जून को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है.














