
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कालियाडीह गौशाला के पास सड़क दुर्घटना में राकेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद राकेश के शव को एमजीएम अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है. राकेश यादव बागबेड़ा रोड नंबर 5 के रहने वाले थे. शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. बताते हैं कि राकेश ईंट बालू की आपूर्ति का काम करते थे. गुरुवार की रात को वह कालियाडीह से अपने घर वापस आ रहे थे. तभी रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और खेत में जा घुसी. इस सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुए थे. उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.




