जमशेदपुर : अपने निजी कार्यक्रम में शामिल होने जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका तुरामडीह पहुंचे झारखंड सरकार के पूर्व श्रम मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के कद्दावर नेता केएन त्रिपाठी का जमशेदपुर परिसदन में कांग्रेसजनों द्वारा स्वागत किया गया. जमशेदपुर परिसदन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष उपाध्याय, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह, अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद, इंटक नेता कामेश्वर पाण्डेय, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव अरविन्द साहु, कांग्रेस भारत यात्री अमरजीत नाथ मिश्रा, नरेश गौरा, संदीप झा, जितेन्द्र सिंह, नितेश कुमार, बरुण सिंह, महेंद्र यादव समेत दर्जनों कांग्रेस नेताओं ने उन्हें अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया. इस अवसर पर राज्य एवं जिलें के समाजिक – राजनीतिक विषयों पर चर्चा की गई. श्री त्रिपाठी ने नशाखोरी एवं विधि व्यवस्था पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर शांति एवं अमन चैन का शहर है इसे अव्यवस्थित करने वालों पर कार्रवाई हो. श्री त्रिपाठी देर शाम तक सड़क मार्ग से होकर रांची रवाना हो गए.







