जमशेदपुर : जमशेदपुर में रविवार सुबह रोड मेल्टर्स की ओर से डिस्टिंग्विस्ड जेंटलमेन राइड का आयोजन किया गया. बिष्टुपुर नॉर्दन टाउन स्थित दोराबजी टाटा पार्क से प्रातः 7 बजे आरंभ इस इवेंट में शामिल विंटेज बाइक्स पर सवार प्रतिभागी साकची स्थित होटल केनेलाइट पहुंचे, जहां सीनियर यूरोलॉजिस्ट डॉ डीके मिश्रा ने उन्हें प्रोस्टेट कैंसर एवं पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया. (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि प्रोस्टेट कैंसर एवं पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए वर्ष 2012 से आयोजित हो रहा यह वैश्विक चैरिटी इवेंट पूरे विश्व में प्रति वर्ष एक ही दिन आयोजित होता है एवं रोड मेल्टर्स इसका ऑफिशियल होस्ट है. जमशेदपुर में रोडमेल्टर्स की ओर से इसका आयोजन किया जाता रहा है और इस वर्ष भी उसी के द्वारा इसका आयोजन किया गया. हर वर्ष आयोजित होनेवाले इस कार्यक्रम में सारे राइडर जेंटलमैन की तरह इंग्लिश सूट बूट के साथ विंटेज गाडियों में चलते हैं.(नीचे भी पढ़ें)

क्या है जेंटलमैन राइड
जेंटलमेन राइड प्रोस्टेट कैंसर अनुसंधान और पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए धन और जागरूकता बढ़ाने के लिए दुनिया भर में एक ही दिन आयोजित किया जाता है. इसमें क्लासिक एवं विंटेज स्टाइल की बाइक्स के सवार एकजुट होते हैं और लोगों को जागरूक करने का काम करते हैं. बता दें कि जेंटेलमेंस राइड की शुरुआत सिडनी, ऑस्ट्रेलिया से हुई थी. इसकी शुरुआत मार्क हौवा द्वारा की गई थी. यह टीवी शो मैड मेन्स डॉन ड्रेपर की एक क्लासिक बाइक पर सवार और अपना बेहतरीन सूट पहने हुए एक तस्वीर से प्रेरित था.



