जमशेदपुर:सिख समाज के पांचवे गुरु अर्जुन सिंह देव जी महाराज की शहीदी दिवस के अवसर पर मानगो पुलिया के समीप आम जनमानस के बीच गुड़, चना और शरबत का वितरण किया गया. इस मौके पर भाजपा नेता विकास सिंह शामिल होकर अपने हाथों से लोगों के बीच चना, गुड़ ,शरबत का वितरण कर कहा की इस भीषण गर्मी के बीच सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन सिंह देव जी को गरम तवे में बैठा कर यातनाएं दी गई थी, जिसकी कहानी पढ़ने और सुनने में रोंगटे खड़े हो जाते हैं. इसलिए उनके शहीदी दिवस के अवसर पर आम लोगों को भीषण गर्मी में ठंडक पहुंचाने के लिए इस तरह का आयोजन किया जाता है. (नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम के मुख्य आयोजन कर्ता सिटी भाटिया ने कहा कि प्रत्येक वर्ष अर्जुन देव जी शहादत दिवस के अवसर पर पूरे माह जगह जगह पर स्टाल लगाकर लोगों के बीच चना, गुड़ ,शरबत का वितरण किया जाता है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह ,सिटी भाटिया, बाबे भाटिया, अवतार सिंह, सुखविंदर सिंह, कंते सिंह सरदार, सुरेश प्रसाद, मनोज ओझा, राम सिंह कुशवाहा, बिट्टू सिंह सरदार आदि मौजूद थे.



