रामगोपाल जेना/चाईबासा: झारखंड मुक्ति मोर्चा के पश्चिमी सिंहभूम जिला कमेटी की एक बैठक रविवार को चाईबासा परिसदन में आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता विधायक सह जिला अध्यक्ष सुखराम उरांव ने की. इस दौरान स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. इसमें शामिल कमेटी के सदस्यों ने विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया. बताया गया कि सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव पारित होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया गया है. इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश काफी हाई है. लोकसभा चुनाव- 2024 और विधानसभा चुनाव को लेकर झामुमो जिला समिति ने भी अपनी सांगठनिक गतिविधियां तेज कर दी है. जिलाध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिला के सभी प्रखंड से लेकर पंचायत एवं विधानसभा स्तर पर भावी कार्यक्रम की रणनीति बनाई गई. (नीचे भी पढ़े)
आगामी 4 जून को फॉरेस्ट गेस्ट हाउस, कुमारडुंगी में जिला कोर कमिटी के बैठक में भावी कार्यक्रमों की घोषणा एवं प्रखंडवार कार्यक्रम प्रभारी एवं पर्यवेक्षकों की घोषणा करने के साथ ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा. जिला समिति ने जगन्नाथपुर और नोवामुंडी प्रखंड समिति को अविलंब प्रखंड समिति की बैठक में प्रस्ताव पारित कर आगामी 4 जून तक जगन्नाथपुर विधानसभा सीट के लिए तीन संभावित उम्मीदवारों का नाम जिला समिति को समर्पित करने का निर्देश दिया है. केन्द्रीय नेतृत्व इस पर अपना निर्णय लेगी. जिला कोर कमिटी की बैठक के सम्पन्न होने के पश्चात उसी स्थल पर मझगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तांतनगर, मंझारी, कुमारडुंगी और मझगांव प्रखंड समिति का संयुक्त बैठक भी आहूत की गई गई है. (नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर विधायक दीपक बिरुवा, जिला सचिव सोनाराम देवगम, जिला उपाध्यक्ष इकबाल अहमद, दीपक कुमार प्रधान, दिनेश चन्द्र महतो, प्रेम गुप्ता, राहुल आदित्य, जिला कोषाध्यक्ष सुभाष बनर्जी, जिला संगठन सचिव मथुरा कोडांकेल, मानाराम कुदादा, संयुक्त सचिव इजहार करीम राही, सुनील कुमार सिरका, प्रदीप कुमार महतो, विनय प्रधान, धनीराम बानरा, और डोमा मिंज उपस्थित थे.




