जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के मदबुद मोहल्ला में वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शनिवार सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच की है. प्राप्त जानकारी अनुसार मदबुद मोहल्ला के रहने वाले बाबू लाल (66) ने शनिवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शनिवार सुबह 8 बजे मॉर्निंग वॉक कर लौटे और फंदे पर झूल गये. परिजनों को इसकी सूचना देर से मिली. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. (नीचे भी पढ़ें)
परिजनों के अनुसार मृतक बाबू लाल लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके तनाव में आकर उन्होंने यह कदम उठाया. वे अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गये है. फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की तलाश कर रही है.







