जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के शिक्षा संकाय में इग्नू बीएड कार्यशाला के सातवें दिन शिक्षकों की वृत्तिगत क्षमता के विकास पर चर्चा हुई. इसमें विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों ने विषय पर प्रकाश डालते हुए उसके महत्व की जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)
प्रथम सत्र के आरंभ में प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ त्रिपुरा झा ने विषय की महत्ता को समझाने का प्रयास किया. उन्होंने विभिन्न विषयों की विशेषता एवं व्यक्तिगत क्षमता बढ़ाने के लिए विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, कला विषयों के विशेषज्ञों से कार्यशाला का संचालन कराया. विभिन्न विषयों के प्रशिक्षकों ने अपने विषय में निहित बारीकियां बताईं. (नीचे भी पढ़ें)
आज के पहले सत्र में अध्यापिका गीता कुमारी ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया जो बहुत ही रोचक एवं ज्ञानवर्धक रहा. दूसरे सत्र में अजीत दुबे ने विज्ञान विषय से संबंधित अपना पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन दिया. उपर्युक्त सभी सत्रों में संसाधन सेवी विशेषज्ञों, डॉ सुशील कुमार तिवारी, अजित दुबे, नेहा सुरुचि मिंज, डॉ मोनिका उप्पल, डॉ त्रिपुरा झा व डॉक्टर समीउल्ला अंसारी ने अपने वक्तव्य रखे.














