जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान कोल्हान में शुक्रवार को वज्रपात के साथ झमाझम बारिश हुई. इससे मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है. वहीं शुक्रवार सुबह से ही बादल छाये हुए थे और धूप छाव की स्थिति बनी हुई थी. इससे पूर्व यानी गुरुवार शाम में भी हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई थी. मौसम विभाग की माने चौथे दिन अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. शुक्रवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं गुरुवार को 41.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था. बारिश और वज्रपात के लिए मौसम विभाग ने पूर्व ही अलर्ट जारी किया गया था. बारिश की संभावना 28 मई तक है. इस दौरान मौसम में लगातार दो से तीन डिग्री की गिरावट होने की संभावना है. (नीचे भी पढ़ें)
मौसम विभाग का पूर्वानुमान- मौसम 27 मई यानी शनिवार को दक्षिणी तथा मध्य भाग में कही कहीं हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है. वहीं रविवार को उत्तर पश्चिमी भागों में वज्रपात की संभावना है. वहीं 29 और 30 मई को मौसम शुष्क रहेगा, इसे लेकर कोई चेतावनी नहीं जारी की गयी है.















