• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, October 26, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand cm high level meeting – मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी विभागों के प्रधान सचिव और सचिव के साथ की उच्च स्तरीय बैठक, योजनाओं में गति लाने एवं समय पर पूरा करने समेत दिए कई अहम निर्देश, एसी रुम छोड़कर फील्ड विजिट करने का आदेश

June 1, 2023
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : गुड गवर्नेंस के लिए जरूरी है कि योजनाएं तय समय पर पूरी हों. योजनाओं में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाए. विशेषकर बजट में विभिन्न विभागों के लिए जो बजटीय प्रावधान किए जाते हैं, उसके अनुरूप कार्यों में गति होनी चाहिए. इसके लिए अधिकारियों को पूरी जवाबदेही और गंभीरता से कार्य करना होगा. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में विभागों के प्रधान सचिव और सचिव के साथ उच्च स्तरीय बैठक में जोहार परियोजना पोर्टल पर अपलोड योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि आज जोहार परियोजना पोर्टल की पहली समीक्षा हुई. इसमें कई बदलाव करने की जरूरत है. इस सिलसिले में आगे जो भी बैठक होगी, उसने मंत्री गण भी मौजूद रहेंगे, ताकि इसकी हर स्तर पर विस्तृत समीक्षा की जा सके. उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव एल०ख्यानगते, प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय श्रीवास्तव, प्रधान सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव प्रशांत कुमार सिंह, सचिव विनय कुमार चौबे, सचिव के रवि कुमार, सचिव मनीष रंजन, सचिव राजेश कुमार शर्मा, सचिव अमिताभ कौशल, सचिव सुनील कुमार, सचिव राहुल पुरवार, सचिव कृपानंद झा, सचिव प्रवीण टोप्पो, सचिव जीतेंद्र कुमार सिंह, सचिव विप्रा भाल, सचिव मनोज कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. (नीच भी पढ़ें)

विभागों के बीच तालमेल हो, योजनाओं की प्रॉपर मॉनिटरिंग की जरूरत
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित कई योजनाएं कई विभागों से जुड़ी होती हैं. ऐसे में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल हो, ताकि उसका क्रियान्वयन बेहतर तरीके से हो सके. उन्होंने विभागीय सचिवों से कहा कि वे तमाम योजनाओं की प्रॉपर मॉनिटरिंग करें ,ताकि उसमें अगर किसी प्रकार का व्यवधान या समस्या आए तो उसका समाधान निकाला जा सके. इसका यह फायदा होगा कि योजनाएं समय पर पूरी हो सकेगी.
सभी पदाधिकारी अपने विभागों की योजनाओं का आकलन करें
मुख्यमंत्री ने विभागीय सचिवों को कहा कि वे अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का आकलन करते हुए उसकी विस्तृत समीक्षा करें, ताकि उसका क्रियान्वयन सही तरीके से हो और तमाम चीजें सुचारू पूर्वक आगे बढ़ सकें. दरअसल कई योजनाएं समय पर पूरी नहीं हो पाती है. योजनाओं में विलंब से उसका लागत भी बढ़ जाता है. ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं हो, इसके लिए योजनाओं की लगातार निगरानी होनी चाहिए.
योजनाओं का लाइव वेरिफिकेशन होगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाएं धरातल पर उतर रही है या नहीं. योजनाओं की प्रगति किस स्तर पर है. गुणवत्ता के साथ कार्य हो रहे हैं या नहीं. इसका अब लाइव वेरिफिकेशन किया जाएगा. सूचना प्रौद्योगिकी के सहयोग से इसकी व्यवस्था की जा रही है . इसके तहत तमाम योजनाओं की साइट से उसकी प्रगति की जानकारी ली जाएगी. आप सभी अधिकारी इसके लिए अपनी तैयारी पूरी कर लें. (नीचे भी पढ़ें)

योजनाओं की टाइमलाइन बनाएं, वर्क कल्चर में सुधार लाएं
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे तमाम योजनाओं की टाइमलाइन तय करें. इसके तहत योजनाओं को लेकर डीपीआर तैयार करने, टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने, कार्य की शुरुआत और उसके पूर्ण होने का समय निर्धारित हो. अगर योजनाओं में विलंब होता है तो किस स्तर पर कितना विलंब हुआ, इसकी भी रूपरेखा तय होनी चाहिए. उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि वे अपनी कार्यशैली में बदलाव लाएं और पूरी जवाबदेही के साथ अपने कार्यों को सुनिश्चित करें.
अधिकारी फील्ड विजिट करें, योजनाओं की जमीनी हकीकत को जानें
मुख्यमंत्री ने विभागों के प्रधान सचिव और सचिव को कहा कि वे हर महीने अपना शेड्यूल तय करें. इसमें कम से कम 3 से 4 दिन फील्ड विजिट को शामिल करें ताकि साइट पर उन्हें तमाम योजनाओं का जमीनी हकीकत मालूम हो और उसी हिसाब से आगे की रणनीति तय की जा सके.
जलापूर्ति योजनाओं के कार्यों में तय मानकों का पालन हो
मुख्यमंत्री ने कहा की जलापूर्ति योजनाओं के लिए जो पाइप लाइन बिछाई जा रही है उसको लेकर कई शिकायतें मिल रही हैं. जहां पाइपों की क्वालिटी को लेकर सवाल उठ रहे हैं, वहीं उसे बिछाने में मानकों का पालन नहीं हो रहा है. इससे जलापूर्ति योजना कैसे सफल होंगी, इसे सहज समझा सकता है. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पाइप लाइन बिछाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो. इसमें जो भी मानक तय किए गए हैं, उसका पूरा पालन किया जाना चाहिए.
जन कल्याणकारी योजनाओं पर विशेष फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है. लेकिन, कई बार इसमें असमानताएं देखने को मिलती हैं. जरूरतमंदों तक इसका लाभ नहीं पहुंच पाता है. यह किसी भी लिहाज से उचित नहीं है. तमाम अधिकारी इसे गंभीरता से लें और जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों और लाभुकों तक पहुंचाने का कार्य सुनिश्चित करें. (नीचे भी पढ़ें)

इतनी बड़ी व्यवस्था में थोड़ी बहुत गलतियां होती है, लेकिन उसमें सुधार कर सकते हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की इतनी बड़ी व्यवस्था में योजनाओं के क्रियान्वयन में थोड़ी बहुत गलतियां तो होती ही रहती हैं. लेकिन, इसकी संख्या इतनी ज्यादा नहीं होनी चाहिए कि गुड गवर्नेंस पर असर पड़े. अधिकारियों को इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है. अगर कहीं गलतियां हो रही है , उसका समाधान निकालने की दिशा में त्वरित पहल होनी चाहिए.
जोहार परियोजना पोर्टल पर अपलोड योजनाएं
उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में 30 मई तक जोहार परियोजना पोर्टल पर 1138 योजनाओं की जानकारी है. इसमें 931 योजनाओं का शिलान्यास हो चुका है जबकि, 207 योजनाओं को मंत्रिमंडल की स्वीकृति मिल चुकी है. वहीं 595 योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है.
मुख्य रूप से इन परियोजनाओं की हुई समीक्षा
सुवर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना, 3×800 मेगावाट पतरातू सुपर थर्मल पावर स्टेशन हेतु संचरण योजना, बोरियो गोड्डा, साहेबगंज जिला अंतर्गत गुमानी बराज योजना, गोड्डा एवं सुंदर पहाड़ी रूरल पाइप वॉटर सप्लाई स्कीम सहित झारखंड कृषि ऋण माफी योजना, एशियन डेवलपमेंट बैंक संपोषित झारखंड अर्बन वॉटर सप्लाई इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट मेदिनीनगर निगम, विद्यासागर एवं जामताड़ा प्रखंड अंतर्गत सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना, कांटा टोली (रांची) फ्लाईओवर निर्माण परियोजना, सरैयाहाट प्रखंड सरैयाहाट ग्रामीण जलापूर्ति योजना, बाघमारा रूरल वॉटर सप्लाई स्कीम फेज-II, बरलंगा- नेमरा-कसमार-खैराचातर पथ निर्माण कार्य, धोबा-धोबिन-खरपोश-बेनिसागर पथ निर्माण कार्य, रांची जिला अंतर्गत नेवरी विकास विद्यालय से बूटी मोड़, कोकर चौक-कांटा टोली- नामकोम आर०ओ०बी० तक पथ निर्माण कार्य, साहिबगंज जिला अंतर्गत रांगा सिमरा-हिरन-डुमील श्रीरामपुर-इलाकी भोरबंध- सिमलघाब पथ निर्माण कार्य योजनाओं सहित कई विभिन्न योजनाओं के कार्य प्रगति में तेजी एवं योजनाओं को ससमय पूर्ण करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया.

Developer

Developer

Related Posts

Lohardaga eye check-up camp-आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने लोहरदगा में लगाया नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर,115 लोगों के नेत्र की हुई जांच, 35 को मिला चश्मा, शिविर का लोगों को मिल रहा है लाभ: जयप्रकाश शर्मा
खबर

Lohardaga eye check-up camp-आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने लोहरदगा में लगाया नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर,115 लोगों के नेत्र की हुई जांच, 35 को मिला चश्मा, शिविर का लोगों को मिल रहा है लाभ: जयप्रकाश शर्मा

October 26, 2026
saraikela adhunik power-71 यूनिट रक्त संग्रह, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक निभाई सामाजिक जिम्मेदारी,संस्थापक दिवस पर आधुनिक पावर कर्मचारियों ने रक्तदान कर संस्थापक को दी सच्ची श्रद्धांजलि
खबर

saraikela adhunik power-71 यूनिट रक्त संग्रह, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक निभाई सामाजिक जिम्मेदारी,संस्थापक दिवस पर आधुनिक पावर कर्मचारियों ने रक्तदान कर संस्थापक को दी सच्ची श्रद्धांजलि

October 26, 2026
Singhbhum chamber diwali trade fair-सिंहभूम चैंबर के दीपावली ट्रेड फेयर का हुआ भव्य उद्घाटन,पूर्व अध्यक्षों की धर्मपत्नियों ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, महिला उद्यमिता एवं वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने की पहल की सराहना
खबर

Singhbhum chamber diwali trade fair-सिंहभूम चैंबर के दीपावली ट्रेड फेयर का हुआ भव्य उद्घाटन,पूर्व अध्यक्षों की धर्मपत्नियों ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, महिला उद्यमिता एवं वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने की पहल की सराहना

October 26, 2026
Next Post

Jamshedpur notified action - जमशेदपुर अक्षेस की कार्रवाई, दुकानदारों पर लगाया जुर्माना

Adityapur incident - आदित्यपुर के जयप्रकाश उद्यान में भुजाली बाजी में घायल युवक के घर के पास खड़े 407 वाहन में तोडफ़ोड़, परिवार की महिलाओं में दहशत, घर पर नहीं है कोई पुरुष सदस्य

Horoscope-Know-Your-Day-Friday-2nd-June-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 2 जून 2023

Horoscope-Know-Your-Day-Friday-2nd-June-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 2 जून 2023

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Tatanagar jaipur new train : टाटानगर से जयपुर के खातीपुरा स्टेशन तक जाने वाली नयी ट्रेन की हुई शुरुआत, रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, सांसद, विधायक की मौजूदगी में ट्रेन को टाटानगर से किया रवाना, चांडिल, मुरी, रांची, समेत 29 स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव, देखिये – video

Jamshedpur illegal mining : जमशेदपुर में खनन टास्क फोर्स की बैठक, खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन को लेकर नियमित जांच अभियान चलाने का दिया गया निर्देश

Jamshedpur NCORD meeting : जमशेदपुर में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की रणनीति पर जोर, हॉटस्पॉट पर निगरानी और कार्रवाई तेज करने का निर्देश, अवैध बिक्री एवं तस्करी की सूचना टोल फ्री 112 या पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 0657-2431028 पर दें

jamshedpur sikh samaj- बच्चों ने बर्नपुर में किया जमशेदपुर का नाम रोशन, हरवंशपाल और जगजोत ने लहराया परचम,गुरमत सिख्या कैंप में बच्चों को मिले पुरस्कार, गुरुमुखी, नितनेम व कीर्तन और धार्मिक शिक्षा का लगा लंगर

FJCCI-नेमरा को विश्वस्तरीय शिक्षा और स्वास्थ्य का केंद्र बनाएं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन : विजय आनंद मूनका, स्वर्गीय शिबू सोरेन ‘गुरुजी’एवं स्वर्गीय रूपी सोरेन की स्मृति में विश्वस्तरीय अस्पताल और विश्वविद्यालय की स्थापना ही होगी सच्ची श्रद्धांजलि

jamshedpur vivekanand international school-जैद ने जीता स्वर्ण, अलीश्बा-उजमा ने हासिल किया रजत पदक,स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप में विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन

jamshedpur rural- चाकुलिया की सेविका सहायिकाओं ने विभिन्न मांगों को लेकर सीडीपीओ को सौंपा ज्ञापन, 31अक्टूबर तक मांगें पूर्ण नहीं होने पर करेगी आंदोलन

Jamshedpur rape case : टेल्को में शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

up triple murder- लखनऊ में दिनदहाड़े एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या, हत्यारा गिरफ्तार

Jamshedpur crime : मानगो मोबाइल दुकान में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने की मारपीट व तोड़फोड़, 60 हजार रुपये लेकर भागे, एक पकड़ाया, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tatanagar jaipur new train : टाटानगर से जयपुर के खातीपुरा स्टेशन तक जाने वाली नयी ट्रेन की हुई शुरुआत, रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, सांसद, विधायक की मौजूदगी में ट्रेन को टाटानगर से किया रवाना, चांडिल, मुरी, रांची, समेत 29 स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव, देखिये – video

Jamshedpur illegal mining : जमशेदपुर में खनन टास्क फोर्स की बैठक, खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन को लेकर नियमित जांच अभियान चलाने का दिया गया निर्देश

Jamshedpur NCORD meeting : जमशेदपुर में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की रणनीति पर जोर, हॉटस्पॉट पर निगरानी और कार्रवाई तेज करने का निर्देश, अवैध बिक्री एवं तस्करी की सूचना टोल फ्री 112 या पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 0657-2431028 पर दें

jamshedpur sikh samaj- बच्चों ने बर्नपुर में किया जमशेदपुर का नाम रोशन, हरवंशपाल और जगजोत ने लहराया परचम,गुरमत सिख्या कैंप में बच्चों को मिले पुरस्कार, गुरुमुखी, नितनेम व कीर्तन और धार्मिक शिक्षा का लगा लंगर

FJCCI-नेमरा को विश्वस्तरीय शिक्षा और स्वास्थ्य का केंद्र बनाएं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन : विजय आनंद मूनका, स्वर्गीय शिबू सोरेन ‘गुरुजी’एवं स्वर्गीय रूपी सोरेन की स्मृति में विश्वस्तरीय अस्पताल और विश्वविद्यालय की स्थापना ही होगी सच्ची श्रद्धांजलि

jamshedpur vivekanand international school-जैद ने जीता स्वर्ण, अलीश्बा-उजमा ने हासिल किया रजत पदक,स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप में विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News