देवघर : स्थानीय महावीर व्यायामशाला परिसर स्थित मां संतोषी माता मंदिर का 21वां वार्षिक पूजा अनुष्ठान बड़े ही धूमधाम के साथ आयोजित हुआ. देवघर में मां संतोषी की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई. इस साल मंदिर का पूर्ण जीर्णोद्धार भी कराया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि संतोषी माता मंदिर की स्थापना समाजसेवी स्व विश्वनाथ केसरी की पुण्य स्मृति में परिवार की ओर से उनके पुत्र अमरनाथ केसरी व विनोद केसरी के द्वारा कराई गयी थी. पूजा के अवसर पर मां का भव्य शृंगार कर पूजा आरती की गई, तत्पश्चात बटुक कुमारी भोजन कराया गया एवं सभी के बीच में प्रसाद का वितरण भी हुआ. संध्या काल में कलाकारों के द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया. संतोषी माता की पूजा आनंद चरण मिश्रा व सुमित चरण महाराज ने संपन्न कराई. यजमान अमरनाथ केसरी व विनोद केसरी की धर्मपत्नी रत्ना केसरी ने संपन्न कराया. मौके पर अशोक सिंह, संतोष कुमार, अनंत राव, रंजीत, आयुष एवं दर्जनों श्रद्धालु भक्त उपस्थिति थे.




