बहरागोड़ा: बहरागोड़ा लैम्पस में विधायक समीर महंती ने सोमवार को स्वर्ण धान बीज वितरण का उद्घाटन फीता काटकर और किसानों के बीच बीज वितरण कर किया. सचिव बिल्टू राय ने बताया कि क्षेत्र के किसानों के लिए 30 क्विंटल धान का बीज बहरागोड़ा लैम्पस में आया है. बीज 17.80 की दर पर प्रति किलो दिया जाएगा.(नीचे भी पढे)
धान बीज लेने के लिए किसानों को आधार कार्ड की छाया प्रति को जमा करना अनिवार्य होगा और निबंधित किसान को ही धान बीज मिलेगा. इस मौके पर 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, रासबिहारी साव, चाकुलिया प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, अरुण बारीक, खीतीश मुंडा, राजीव गिरी, राजीव लेंका, बिशु ओझा, देवाशीष पैरा, मनोज माईति, समेत अन्य किसान उपस्थित थे.











