जमशेदपुर: ओड़िशा में एक और ट्रेन हादसे की खबर है. ओड़िशा के बरगढ़ में एक मालगाड़ी बेपटरी हो गयी है. जानकारी के अनुसार मालगाड़ी की पांच बोगियां पटरी से उतर गयी है. मालगाड़ी में चूना पत्थर लदा था. हालांकि हादसे में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. पुलिस व रेल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरु कर दी है.











