बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का विधायक समीर महंती ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अंचल कर्मियों द्वारा कार्य मे विलंब करने को लेकर राजस्व उप निरीक्षकों को खूब खड़ी खोटी सुनाई और अपने कार्य को ईमानदारी से और पारदर्शी रख कार्य करने की हिदायत दी. (नीचे भी पढ़े)
प्रखंड कार्यालय के रोजगार सेवक , पंचायत सचिवों को भी सही तरीके से कार्य करने को कहा साथ ही सीओ और बीडीओ को भी बेहतर ढंग से कार्य करने के साथ साथ अपने से निचले स्तर के कर्मियों पर बेहतर तरीके से मॉनिटरिंग करने की बात कही.(नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर प्रमुख, उपप्रमुख, प्रखंड बीस सुत्री अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्टी के नेता गुरूचरण मांडी, सौमित्र ओझा, बिसु ओझा, हिमांगसु शीट, मुखिया चैतन मुंडा, खितिश मुंडा, राजु माईति, राजीव लैंका, वापी साव समेत अन्य उपस्थित थे .












