जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत कालिकानगर में युवती को अपनी मां को मारने से रोकने पर गाली गलौज और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और बस्ती से निकाल देने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है. उलीडीह कालिकानगर मुस्लिम बस्ती के मो. इरफान ने मंगलवार को इसकी लिखित शिकायत एसएसपी से की है. घटना के संबंध में इरफान ने बताया कि 3 जून की सुबह कालिकानगर एपीजेए कलाम उच्च विद्यालय के समीप रहने वाली ब्यूटी पार्लर संचालिका पिंकी कौर अपनी मां को मेरे घर के दरवाजे के आगे पीट रही थी. (नीचे भी पढ़ें)
जिसपर मैंने आपत्ति जताया और पिंकी को समझाने की कोशिश की. जिसपर पिंकी मेरे साथ गाली गलौज करने लगी और साथ ही मेरे परिवार को भी गालियां दी. मुस्लिम समुदाय को लेकर भी जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया. इसपर मैं घर के अंदर चला गया. घटना के बाद पिंकी ने अपने घर में बैठक बुलाई और मुझे भी बुलाया. जब मैं बैठक में पहुंचा तो पिंकी ने दोबार मुझे गालियां दी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया. इसके बाद मैंने उलीडीह थाना में शिकायत की. मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर हमने शिकायत दर्ज करवाया है. इरफान ने पिंकी के विरुद्ध अपनी वृद्ध माता के साथ मारपीट और मेरे साथ गाली गलौज और जातिसूचक शब्द बोलने को लेकर उचित कार्रवाई की मांग की.












