सरायकेला: महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड सरकार द्वारा निर्गत किए गए पत्र के आलोक में जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन के संबंध में उपायुक्त अरवा राजकमल ने जिले में पड़ रही गर्मी को देखते हुए सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन 17 जून तक अब निर्धारित दिनचर्या के स्थान पर प्रातः 6:30 से 9:30 तक करने का निर्देश दिया है.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने बताया कि उक्त समय अवधि में इन आंगनबाड़ी केंद्रों पर 03 से 06 वर्ष तक की आयु के बच्चों का पूर्व की भांति ही पाठशाला संचालित होती रहेगी एवं उन्हें पूरक पोषाहार सहित आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रदत सेवाएं जैसे टीकाकरण एवं अन्य सेवाएं उपलब्ध कराया जाता रहेगा. वहीं उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों से संबंधित कर्मियों को भी उक्त अवधि एवं समय अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया है.











