जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी प्रभात कुमार ने विगत 31 मई से 2 जून तक आयोजित कोल्हान स्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट में जिले का नाम रौशन करनेवाली जिले के 13 पुलिस कर्मियों व अधिकारियों की टीम को सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की. एसएसपी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र सुसेवांग से नवाजा एवं ड्यूटी मीट के दौरान जिले का नाम रौशन करने वाले पुलिस कर्मियों एवं पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि विगत 31 मई से 2 जून तक कोल्हन स्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिले की टीम ओवरऑल चैंपियन रही. जिले के 13 पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों की टीम ने 9 मेडल हासिल कर जिले का नाम रौशन किया. इनमें से चयनित प्रतिभागी स्टेट लेवल पुलिस ड्यूटी मीट में हिस्सा लेंगे. मंगलवार को एसएसपी प्रभात कुमार ने टीम में शामिल पुलिस कर्मियों एवं पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. उन्होंने भरोसा जताया कि स्टेट लेवल पुलिस ड्यूटी मीट में भी जमशेदपुर के प्रतिभागी अपना परचम लहराएंगे. उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जिला पुलिस के लिए यह गौरव का क्षण है. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि पुलिस ड्यूटी मीट के तहत वैसे प्रतिभागियों का चयन किया जाता है जो अपनी ड्यूटी के प्रति पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी बरतते हैं. कांड के उद्भेदन से लेकर हर तरह के पुलिस मैनुअल का पालन करनेवाले पुलिसकर्मी एवं पदाधिकारी इसमें हिस्सा लेते हैं. बेहतर अंक प्राप्त करने वाले पुलिस कर्मियों एवं अधिकारियों को स्टेट लेवल पर अपनी योग्यता प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होता है.
ये किए गए सम्मानित
- पुनि भूषण कुमार
- पुअनि राजेश कुमार झा
- पुअनि नितेश ठाकुर
- पुअनि सुख सागर चौधरी
- पुअनि निलेश कुमार
- पुअनि कुमार सौरभ
- सअनि मंटु कुमार
- आ/2778 रघुनाथ पाण्डेय
- आ/ 1871 मो. शाहनवाज
- 10.आ / 1188 ललित कुमार महतो
- आ /1258 कृष्णचन्द्र मुण्डारी
- 12.आ / 34 कमलेश कुमार सिंह
- 13.आ / 44 उत्तम कुमार महतो
- 14.स्वान ट्रेकर डॉग जुलियट











