जमशेदपुर :जमशेदपुर समेत देश के प्रसिद्ध लेखक, आईटी के जानकार अंशुमन भगत बुधवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार से उनके आवास पर मिले और उन्हें अपनी लिखी पुस्तक “राजनीतिक घेराव” और “एक सफर में” भेट की. किताब लिखने के उद्देश्य तथा देश के युवाओं को जागरूक करने के प्रयास से अवगत कराया. उन्होंने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार को यह भी बताया कि वो और भी किताबों की रचना कर रहे है. इस वर्ष राजनीतिक घेराव नामक उनकी पुस्तक ने ऑनलाइन मार्केट में धूम मचाया और सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तक रही.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने जमशेदपुर और राज्य के जुड़ी राजनीतिक गतिविधियों की भी जानकारी दिनेश कुमार से ली. साथ ही उन्होंने अपनी इच्छा भी प्रकट की वो अपनी पुस्तक उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेट करना चाहते है. दिनेश कुमार ने अपनी तरफ से हर संभव सहायता प्रदान करने की बात की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. साथ ही अंशुमन को जमशेदपुर शहर का अनमोल धरोहर बताया.











