बोकरो:बोकारो जिले के दुग्दा थाना अंतर्गत माधुरी पेट्रोल पंप के पास पंचफेड़ी दुग्दा पहाड़ी के जंगल में बुधवार को एक व्यक्ति की लाश पलास पेड़ के पास से मिला. इसकी सूचना सूचना मुखिया प्रतिनिधि मंटु महथा ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कन्हैया राम ने दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया. (नीचे भी पढ़े)
घटना को लेकर दुग्दा थाना प्रभारी कन्हैया राम ने कहा कि शव ज्यादा दिन होने के कारण चेहरा पूरी तरह से सड़ चुका है जिसके कारण मृतक की पहचान नहीं हो पा रही है. मृतक छाई कलर का पेंट और शर्ट पहना हुआ है. उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच होगा. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. इस दौरान उप मुखिया ओम ओम प्रकाश महतो, अजित महथा समेत काफी संख्या में लोग थे.











