
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित गोल्डन टाउन निवासी सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र कुमार गुजराल (आरके गुजराल) का निधन हो गया. उनका जन्म 25 मार्च 1949 को हुआ था. उनका अंतिम संस्कार 8 जून को बिस्टुपुर पार्वती घाट में सुबह 9:00 बजे किया जाएगा. मैं अपने पीछे बेटा और बहू समेत पूरा भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनकी याद में शोक सभा साकची स्थित रामगढ़िया सभा में 10 जून को शाम 4:00 से 5:00 तक आयोजित होगा. स्वर्गीय आरके गुजरात सोनारी थाना शांति समिति के अध्यक्ष भी थे.











