जमशेदपुर : चिलचिलाती धूप में लोगों को राहत देने के लिए परसुडीह में सेवा ही लक्ष्य संस्थाओं के द्वारा निःशुल्क प्याऊ चलाया गया हैं. यहां पर रोजाना लोग का प्यास बुझा रहे हैं. परसुडीह में निजी स्वयं सेवी संस्था सेवा ही लक्ष्य द्वारा दो प्याऊ चलाये जा रहे हैं. संस्था के अध्यक्ष मानिक मलिक ने बताया, “प्याऊ में दिन में करीब पांच से छह बार पानी भरवाना पड़ता है. लोगों को इससे बड़ी राहत मिलती है.” इन प्याऊ के कारण ठंडे पानी के लिए हमें भटकना नहीं पड़ता है. इसके साथ ही यहां का पानी शुद्ध होता है. शहर में कई जगह पर प्याऊ लगे हुए हैं. गर्मी के दिनों में राहगीरों के लिए यह प्याऊ लोगों के लिए वरदान हैं.”











