जमशेदपुर : धालभूमगढ़ चावल लोड करने जा रहे भादूडीह के रहने वाले एक ट्रक ड्राइवर बुधराम की ट्रक घाटशिला में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना बीती देर रात की है. दुर्घटना की जानकारी मिलने पर ट्रक मालिक मौके पर पहुंच गए. ट्रक मालिक ने बताया कि इस दुर्घटना के बाद ट्रक खराब हो गया. ड्राइवर ने उसे बताया कि वह ठीक है. उसे ज्यादा चोट नहीं लगी है. लेकिन ट्रक मालिक ने एक रिजर्व टेंपो कर उसे एमजीएम अस्पताल भेज दिया और बोला कि डॉक्टर को दिखा ले. बताते हैं कि ड्राइवर गुरुवार को एमजीएम अस्पताल पहुंचा और अस्पताल में भर्ती हो गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. डॉक्टरों ने ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया है. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है.











