घाटशिला : राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) के सदस्य घाटशिला विधायक रामदास सोरेन, पोटका विधायक संजीव सरदार एवं हटिया विधायक नवीन जयसवाल को बनाया गया है. गौरतलब है कि वर्ष 2023 के लिए विधानसभा के सचिव ने राष्ट्रमंडल संसदीय संघ जिसके मुख्य कार्यालय लंदन में है. उसके सदस्य बनाए गए हैं. इस बार झारखंड विधानसभा के 3 विधायकों को लंदन स्थित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सदस्य बनाए जाने पर खुशी जाहिर की गयी है. घाटशिला विधानसभा के लिए बहुत ही गौरव की बात है. (नीचे भी पढ़ें)
सीपीए के सदस्य बनने पर घाटशिला विधायक रामदास सोरेन का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत- घाटशिला : घाटशिला विधानसभा के विधायक रामदास सोरेन को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) के सदस्य बनाए जाने पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक रामदास सोरेन को पुष्प गुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया एवं शुभकामनाएं दी. इस मौके पर काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे.











