
जमशेदपुर : जमशेदपुर के नागरिक सुरक्षा के अनुमंडल पदाधिकारी सह उप नियंत्रक के निदेशानुसार बाढ़ से लोगों को बचाने के संबंधित और अन्य विषयों पर अपना अपना प्रस्ताव दिया है. इस संबंध में नागरिक सुरक्षा के सभी वार्डन सेवा के सदस्यों तथा स्वयं सेवकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया है. इसमें चीफ वार्डेन शकील अनवर खान, डिविजनल वार्डन, डिप्टी डिविजनल वार्डेन, पोस्ट वार्डेन, स्वयं सेवक तथा सुरेश प्रसाद प्रधान लिपिक सह लेखापाल, विजय कुमार, लिपिक, प्रशांत कुमार तिर्की, कुल 45 व्यक्तियों के इस बैठक में भाग लिया. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में कहा गया कि बाढ के समय डुबते हुए व्यक्तियों को बचाने के लिए स्वंय सेवक तो मिल जाते है, लेकिन संशाधन जैसे- नाव, रस्सी, टार्च, आवसिजन सेलेण्डर, टियूब लाईफ वाय लाईफ वाय जैकेट इत्यादि समय पर उपलब्ध नहीं है. संशाधन सामग्री की आवश्यकता की पूर्ति की जाये. ज्यादा संख्या में गोताखोर, तैराक की आवश्यकता बताया गया. आपात कालीन स्थिति पहचान पत्र बैनर उपलब्ध कराया जाये. शहर में चरस, गांजा, मादक पदार्थ से हो रहे नुक्सान और बचाव के लिए नुक्ड़नाटक के माध्यम से चौरास्ते, स्कूल कालेज में जागरूकता के माध्यम से नशा मुक्ती से छुटकारा दिलाया जा सकता है. (नीचे भी पढ़ें)
योग दिवस के अवसर पर नागरिक सुरक्षा कार्यालय में सुबह 7.30 से 8.30 बजे तक प्रणव नाहा डिप्टी डिविजनल वार्डेन के द्वारा प्रणयाम योगा का आयोजन किया गया है. पर्यावरण उदयान मानगो में प्रदूषण से बचाव के लिए वृक्षा रोपण का कार्य कम करने की योजना बनाया गया. इस दौरान दुर्गापूजा, रामनवमी, दिवाली, छठ, मुहरर्म, इत्यादि पर्व त्योहारो पर नागरिक सुरक्षा के स्वय सेवकों को प्रतिनियुक्त कर विधि-व्यवस्था में सूर्य लिया जाना है. सभी दुर्गापूजा कमेटी के स्वयं सेवकों को नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण देनें का सुझाव विवेक त्रिवेदी, पोस्ट वार्डेन द्वारा दिया गया.












